Site icon Yashbharat.com

जनसमस्याओं को लेकर बरही में आज कांग्रेस का विशाल जन आंदोलन,जीतू पटवारी और उमंग सिंघार होंगे शामिल, ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’अभियान को भी मिलेगी गति

Picsart 26 10 24 16 18 54 319

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

जनसमस्याओं को लेकर बरही में आज कांग्रेस का विशाल जन आंदोलन,जीतू पटवारी और उमंग सिंघार होंगे शामिल, ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’अभियान को भी मिलेगी गत

 

कटनी। जिले की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस द्वारा विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बरही में 25 अक्टूबर को विशाल जन आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। आंदोलन के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठाने के साथ ही ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान को गति देने का प्रयास किया जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह ने बताया कि बरही में रविवार को दोपहर 1 बजे से आयोजित होने वाले इस आंदोलन में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस जनता की आवाज बुलंद करेगी। आंदोलन के जरिए आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही लोकतांत्रिक अधिकारों और मताधिकार की रक्षा के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान को भी मजबूती प्रदान की जाएगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह ने जिले के सभी कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है, ताकि जन आंदोलन को सफल बनाया जा सके।

Exit mobile version