Sunday, May 17, 2026
Latest:
Latest

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि:दूरसंचार क्रांति का बताया जनक

कटनी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन विश्राम बाबा स्थित उर्वशी रेस्टोरेंट पर कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी व महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान स्वर्गीय राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित की गई और उन्हें याद करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा की।

कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी ने बताया कि स्वर्गीय राजीव गांधी दूरसंचार क्रांति के जनक रहे। आज हम जो भी मोबाइल,टीवी,टेलीफोन एवं अन्य तकनीकी साधनों का उपयोग कर रहे है।

उनकी नींव राजीव गांधी ने रखी थी। 21 मई सन 1991 में एक चुनावी सभा के दौरान गांधी को आतंकवादियों ने आत्मघाती हमला कर धोखे से मार दिया। ऐसे अमर शहीद को आज पूरा देश याद कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो भी हालत हो उनके लिए सरकार जिम्मेदार है और एक बार फिर से देश को कांग्रेस की जरूरत है।

स्वर्गीय राजीव गांधी की 32वी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में रमजान भारती, प्रियदर्शन गौर, श्याम शर्मा, रामनरेश त्रिपाठी, राकेश जैन कक्का, बीएम तिवारी, हरिशंकर शुक्ला, विजय पटैल, मारूफ अहमद हनफी, अमित शुक्ला, प्रशांत जायसवाल, श्याम पाहूजा, सुरेश लालवानी, ईश्वर बहरानी, गिरधारी लाल स्वर्णकार, शंकर सेन, जयराम दास गुरनानी सहित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम