Site icon Yashbharat.com

संविधान को छुआ तो बर्दाश्त नहीं’- दत्तात्रेय होसबाले के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की चेतावनी

mallikarjun kharge

संविधान को छुआ तो बर्दाश्त नहीं’- दत्तात्रेय होसबाले के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की चेतावनी। आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने हाल ही में संविधान की प्रस्तावना से ‘समाजवाद’ और ‘धर्मनिरपेक्षता’ शब्दों को हटाने की बात कही। इस बयान के बाद देश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। बेंगलुरु में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर संविधान के किसी भी शब्द को छूने की कोशिश की गई, तो कांग्रेस उसका पुरजोर विरोध करेगी।

संविधान को छुआ तो बर्दाश्त नहीं’ – दत्तात्रेय होसबाले के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की चेतावनी

आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने बीते दिनों संविधान की प्रस्तावना से समाजिकता और धर्मनिरपेक्षता शब्द को हटाने की बात कही। हासबाले के इस बयान के बाद देश में सियासी गर्माहट तेज होती दिख रही है। ऐसे में अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर संविधान के किसी भी शब्द को छुआ गया तो कांग्रेस उसकी कड़ी विरोधी होगी और वह अंतिम दम तक लड़ाई करेगी।

Exit mobile version