Site icon Yashbharat.com

congress new theme song नरोत्तम मिश्रा का तंज, चाचा पाकिस्तान से चुरा लाए! देखें VIDEO

narottam_mishra_and_digvijay_singh_

congress new theme song क्या कांग्रेस ने अपना यह थीम सॉन्ग पाकिस्तान से चुराया है? यह आरोप हम नहीं मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज पत्रकारों से चर्चा करते लगाया। श्री मिश्रा ने कहा कि चचा दिग्विजय सिंह इसे पाकिस्तान से चुरा लाए हैं।

 

मिश्रा ने कहा कि एक व्यक्ति का चेहरा पोस्टर में नहीं लगाओ तो वह इस तरह से बदला ले सकता है। पाकिस्तान में इमरान खान ने अपनी पार्टी के लिए ऐसा ही एक गीत जारी किया था। अब कांग्रेस ने इसे अपना बना लिया है। इतना ही नहीं मिश्रा ने मीडिया के सामने दोनों गीतों को दिखाया भी। उन्होंने आगे कहा कि कमलनाथ के चलो चलो में 28 विधायक विधायक पार्टी से टूटकर चले गए थे। कमलनाथ के चलो चलो में कांग्रेस की सरकार चली गई थी। अब इन्होंने जनता के लिए चलो चलो सॉन्ग जारी किया है।

मलाई खा रहे दो भाई 
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपनी जन आक्रोश यात्रा में महिला और दलित नेताओं को साथ नहीं रखा है। कांग्रेस को लाडली बहनों से क्या दिक्कत है बताए। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को लेकर मिश्रा ने कहा कि ये दोनों भाई मिलकर मलाई खा रहे हैं और गोविंद सिंह,अरुण यादव, सुरेश पचौरी को काम पर लगा दिया है।

कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया था जारी
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने एक दिन पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने इस नये थीम सॉन्ग को जारी किया था। दिग्विजय सिंह का फोटो न होने के चलते प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगा बैकड्रॉप भी चर्चा का विषय रहा था। कांग्रेस का मानना था कि विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए इस थीम सॉन्ग का जबरदस्त असर होगा, लेकिन आप भाजपा की ओर से इस पर चोरी का आरोप लगाया जा रहा है।

उम्मीद भी क्या कर सकते हैं
कांग्रेस के थीम सॉन्ग के पाकिस्तान के इमरान खान की पार्टी सॉन्ग से मिलते-जुलते होने के बाद भाजपा अब कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। भाजपा के मीडिया प्रभारी ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सॉन्ग का वीडियो जारी करते हुए ट्वीट किया कि जो आतंकवादियों को “जी” लगाते हो, तारीफ के कसीदे पढ़ते हो, जिनका जिन्ना प्रेम छलकता हो, उनसे और उम्मीद भी क्या ही की जा सकती है.?

 

Exit mobile version