संगठन सृजन अभियान’ के तहत कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में बनाये पर्यवेक्षक

संगठन सृजन अभियान' के तहत कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में बनाये पर्यवेक्षक

भोपाल। अपने ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्यप्रदेश में पार्टी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अध्यक्ष श्री खरगे द्वारा मध्यप्रदेश में संगठनात्मक पुनर्गठन के जिए जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति हेतु पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

इस अभियान का नाम संगठन सृजन अभियान रखा गया है, जिसका उद्देश्य कांग्रेस पार्टी की जड़ों को गांव-गांव तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका में लाना, तथा संगठनात्मक ढांचे को नए नेतृत्व के साथ सशक्त बनाना है।

पार्टी के संगठन महामंत्री डॉ संजय कामले ने बताया कि ये पर्यवेक्षक प्रदेश के सभी जिलों में जाकर संगठनात्मक स्थिति का गहराई से मूल्यांकन करेंगे, स्थानीय कार्यकर्ताओं, ब्लॉक एवं जिला स्तरीय नेताओं से संवाद करेंगे और निष्पक्षता व क्षमता के आधार पर नए जिला अध्यक्षों की सिफारिश करेंगे।

इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि ये कदम मजबूत संगठन निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक पहल साबित होगा। इस अभियान को क्रियान्वित करने की संपूर्ण तैयारी कर ली गई है।

इस पहल के तहत राज्य के हर जिले के लिए एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। राज्य के लिए सप्तगिरि उलाका, गुरदीप सिंह सप्पल, अखिलेश प्रताप सिंह, डॉ. अजय कुमार, विवेक बंसल, रिपुन बोरा, कृष्णा तीरथ सहित 50 नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

Exit mobile version