Congress List इंटरनेट मीडिया पर जारी कर दी कांग्रेस के 24 प्रत्याशियों की फर्जी सूची

2023:Congress List  मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होने के साथ ही इंटरनेट मीडिया व्‍हाटसएप पर रविवार को देर शाम मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए कांग्रेस के 24 प्रत्याशियों की सूची प्रसारित कर दी गई।

इस सूची सामने आते ही प्रदेश कांग्रेस नेताओं से पूछताछ शुरू हो गई। कुछ देर बाद मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग ने इसे फर्जी बताया और दुष्प्रचार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक के नाम से जारी हुई इस सूची में कुछ समय पूर्व भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी को खातेगांव विधानसभा से प्रत्याशी बताया गया। जबकि, मेघा परमार को इछावर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बताया गया।

सूची सामने आने के बाद मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग ने इसे कूटरचित बताते हुए दुष्प्रचार करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने की बात कहीहै ।

↑
Exit mobile version