16 दिसंबर को विधानसभा घेरने कांग्रेस ने बैठक कर बनाई रणनीति

कटनी। जिला कांग्रेस कमेटी(शहर) के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं प्रभारी राजा जगवानी व प्रभारी प्रेम बत्रा की उपस्थिति में गतदिवस कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित कर आगामी 16 दिसंबर को भोपाल में विधानसभा घेराव को लेकर रणनीति बनाई गई। गौरतलब है कि 16 दिसंबर को भोपाल में मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के नेतृत्व में विधानसभा घेराव किया जाना है। इसी संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने जिले में प्रभारी नियुक्त किए हैं।मुड़वारा विधानसभा में तैयारी को लेकर ब्लॉक माधवनगर अध्यक्ष ईशवर बहरानी ने एक बैठक बुलाई थी। बैठक में प्रभारी राजा जगवानी, प्रेम बत्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता झम्मटमल ठारवानी, देवीदास तुल्यसानी, नंदलाल चेलानी, वरदमल चंदवानी, जैरामदास गुरुनानी, कौशलाघीश शर्मा, लक्ष्मण नंदवानी, विजय वाधवानी, रामचंद्र मूलवानी, विक्की पुरूसवानी, रोहित भोजवानी, श्रीचंद मनवानी, विजय चादवानी, सुरेश लालवानी, सच्चा नंद झमनानी पप्पू आडवाणी, अशोक बहरानी, गोविंद कुकरेजा, मनोहर लाल बजाज, श्याम पाहुजा, राहुल होतवानी, अर्जुन मोहानी, विकास सुखानी, मनु तीरथानी, एवं अन्य कांग्रेस जनो की उपस्थिति रही।

Exit mobile version