Site icon Yashbharat.com

Congress Candidate List In MP: नवरात्रि में जारी होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट-कमल नाथ

mpbreaking23573546 750x430175787530919319116 1

Congress Candidate List In MP: नवरात्रि में कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट।जारी होगी। नवरात्र 15 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे है। अल्प प दौरान सतना पहुंचे कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों की सूची श्राद्ध कार्यक्रम बीत जाने के बाद जारी की जाएगी।।  यानी पार्टी मुहूर्त देखकर सभी लिस्ट जारी करने वाली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कुछ देर बाद पहुंचेंगे ब्यौहारी, आचार संहिता लगने के बाद मध्य प्रदेश में पहली चुनावी  सभा।

बोले- राजनीतिक पैरिट

 

राजनीतिक पैरिटो का मानना है कि कमल नाथ के बयान के अनुसार नवरात्र के शुरुआती दिनों में ही कांग्रेस पार्टी सूची जारी करेगी जिसे शुभ मुहूर्त के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतना पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की अगवानी करने सतना पहुंचे थे। जहां वह स्थानीय पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्त बातें कहीं हैं।

30 विधानसभा क्षेत्रों में घूमते हुए ब्यौहारी में जन आक्रोश यात्रा का समापन

जन आक्रोश यात्रा 21 सितंबर से 30 विधानसभा क्षेत्रों में घूमते हुए ब्यौहारी पहुंची है, जिसका समापन आज हो रहा है। जन आक्रोश यात्रा के समापन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल समेत अन्य बड़े नेता शामिल हैं। कार्यक्रम स्थल पर चहल-पहल नजर आ रही है। कांग्रेस ने इसके लिए काफी व्यवस्था की है।

Exit mobile version