कन्या महाविद्यालय में लोक संस्कृति और आधुनिक शिक्षा का संगम, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
कटनी। अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के अंतर्गत शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप “पुरानी पारंपरिक लोक संस्कृति और आधुनिक शिक्षा” विषय पर विविध सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा, लोक संस्कृति और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। विभिन्न क्षेत्रों की पारंपरिक पोशाकों में छात्राओं की प्रस्तुतियां भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्ध परंपराओं को दर्शाने वाली रहीं। छात्राओं ने भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का संदेश भी दिया।
आयोजन का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय सांस्कृतिक जड़ों, लोक परंपराओं और विरासत से जोड़ने के साथ आधुनिक शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से “हमारी संस्कृति, हमारी पहचान, हमारा भविष्य” की भावना को साकार किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं के साथ महाविद्यालयीन स्टाफ ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम ने छात्राओं में रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा, कौशल, नवाचार एवं समग्र व्यक्तित्व विकास के महत्व को रेखांकित किया।कन्या महाविद्यालय में लोक संस्कृति और आधुनिक शिक्षा का संगम, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

