Site icon Yashbharat.com

CONFIRM: दुनिया के सबसे महंगे शहर में बॉयफ्रैंड के साथ शादी रचाने वाली हैं सोनम कपूर

sonam kapoor

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनम कपूर के लिए ये साल बेहद खास है। हाल ही में सोनम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आईं है। सोनम अपने बॉयफ्रैंड से शादी करने जा रही हैं। हाल ही में इसकी कुछ डिटेल्स सामने आई हैं।

बताया जा रहा है कि शादी की सभी रस्में हिंदू रीति-रिवाज के साथ 11 और 12 मई को होंगी। शादी में संगीत और मेहंदी जैसी सभी रस्में निभाई जाएंगी। इतना ही नहीं शादी का वेन्यू भी बुक हो गया है। वहीं अनिल कपूर सभी को पर्सनली फोन कर न्योता दे रहे हैं। सोनम ने अपनी बहन के साथ जेनेवा के कई वेन्यू देखे और उसके बाद एक को फाइनल किया है। शादी से पहले एंगेजमेंट की रस्म भी होगी।

इसमें दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। इतना ही नहीं सोनम ने अपनी शादी के जोड़े के लिए अबु जानी और संदीप खोसला को सिलेक्ट किया है। इसके अलावा उनकी अन्य रस्मों के कपड़े Ralph & Russo डिजाइन करेंगे। इस समय सोनम ऑस्ट्रिया में हैं। कुछ दिन पहले सोनम को राज मेहतानी के हाई एंड ज्वेलरी स्टोर में शॉपिंग करते हुए देखा गया था, जो कोलकाता में है।

बता दें कि आनंद आहूजा दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन हैं। आनंद फैशन ब्रांड Bhane के मालिक हैं। Bhane सोनम के फेवरेट फैशन ब्रांड्स में से एक है। कई मौके पर वे Bhane के डिजाइन्स कैरी करतीं हैं। वह अक्सर अपने बॉयफ्रैंड के साथ सोशल साइट पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Exit mobile version