Site icon YASHBHARAT.COM

शासकीय महाविद्यालय बरही में बाल संरक्षण सप्ताह का समापन, व्याख्यान एवं साँप -सीढ़ी खेल के माध्यम से विद्यार्थियों को किया जागरूक

IMG 20261120 WA0062

 

 

शासकीय महाविद्यालय बरही में बाल संरक्षण सप्ताह का समापन, व्याख्यान एवं साँप -सीढ़ी खेल के माध्यम से विद्यार्थियों को किया जागरूक

कटनी =बाल संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत जिला कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन मे कटनी जिले के बरही विकास खंड के शासकीय महाविद्यालय बरही मे रासेयो जिला संगठक डॉ रुक्मणी प्रताप सिंह व आवाज़ जनकल्याण समिति के संयुक्त प्रयास से प्राचार्य डॉ आर के त्रिपाठी की अध्यक्षता मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया | आज के कार्यक्रम मे आवाज़ जनकल्याण समिति से मनोज कुमार बासरकर व दुर्गा जायसवाल एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रोफ़ेसर अब्दुल बारी के मार्गदर्शन मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया

आज के कार्यक्रम का विषय बाल दुर्व्यापार जिससे सम्बंधित सांप सीढ़ी के खेल के माध्यम से सभी को बाल संरक्षण की जानकारी दी

सांप सीढ़ी के खेल मे क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर सिलोचना जायसवाल, यशोदा केवट, संजना पाल रहीं

 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आवाज़ जनकल्याण समिति, कटनी से आए श्री मनोज कुमार बासरकर एवं दुर्गा जायसवाल रहे |उन्होंने बाल अधिकारों, बाल सुरक्षा एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए जागरूकता की आवश्यकता बताई |

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर. के. त्रिपाठी जी ने कहा की बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है रासेयो स्वयंसेवक सचिन दाहिया एवं अनिकेत चतुर्वेदी ने भी अपने विचार साझा किये

कार्यक्रम का मंच संचालन सुश्री पुष्पलता विश्वकर्मा ने किया तथा आभार ज्ञापन रासेयो इकाई क्रमांक 3 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रश्मि त्रिपाठी ने किया

कार्यक्रम मे डॉ. एस एस धुर्वे, डॉ सौरभ तिवारी,  अब्दुल बारी, डॉ अरविन्द सिंह, डॉ अरुण तिवारी सहित राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों, बाल संरक्षण क्लब के सदस्यों की उपस्थिति सराहनीय रही |

Exit mobile version