1 अप्रैल से चीनी CCTV कैमरों पर पूरी तरह बैन, बाजार में मची हलचल
1 अप्रैल से चीनी CCTV कैमरों पर पूरी तरह बैन, बाजार में मची हलचल
1 अप्रैल से चीनी CCTV कैमरों पर पूरी तरह बैन, बाजार में मची हलचल, केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। 1 अप्रैल 2026 से चीन में बने CCTV कैमरों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू किया जा रहा है। इस फैसले का असर अब बाजार में साफ दिखाई देने लगा है, खासकर दिल्ली के ओल्ड लाजपत राय मार्केट जैसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स हब में।
जहां व्यापारियों और ग्राहकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई। कई लोग इसे देशहित में अहम कदम मान रहे हैं, वहीं कुछ दुकानदारों को स्टॉक और सप्लाई को लेकर चिंता सता रही है।
व्यापारियों का कहना है कि अब तक बाजार में CCTV कैमरों की बड़ी सप्लाई चीन से आती रही है। ऐसे में अचानक बैन लागू होने से शॉर्टेज की स्थिति बन सकती है, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी भी संभव है। हालांकि, कई दुकानदार इस फैसले को लंबे समय में सही मानते हैं और इसे स्वदेशी उत्पादों के लिए बड़ा मौका बता रहे हैं।
ग्राहकों में इस फैसले को लेकर सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। खरीदारों का कहना है कि वे पहले से ही भारतीय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देना चाहते थे और अब सरकार के फैसले से उन्हें भरोसा मिला है कि देश का पैसा देश में ही रहेगा और सुरक्षा भी मजबूत होगी।
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, यह कदम बेहद जरूरी था। उनका मानना है कि कुछ विदेशी CCTV कैमरों में डेटा सुरक्षा को लेकर खतरे हो सकते हैं, जिनके जरिए संवेदनशील जानकारी बाहर जा सकती है। इसी कारण सरकार ने पहले भी कई बार चीनी तकनीक और ऐप्स पर कार्रवाई की है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला दोहरे फायदे वाला है—एक तरफ देश की सुरक्षा मजबूत होगी, तो दूसरी तरफ ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा मिलेगा। आने वाले समय में भारतीय कंपनियों के लिए यह बड़ा अवसर साबित हो सकता है।








