Saturday, May 23, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

फरार आरोपी एवं वारंटियों के लिए चलाया गया काम्बिंग आपरेशन

 

फरार आरोपी एवं वारंटियों के लिए चलाया गया काम्बिंग आपरेश

कटनी -पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में जिले में विगत रात्रि काम्बिंग आपरेशन चलाया गया, आपरेशन की तैयारी एवं क्रियान्वयन हेतु पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा द्वारा कन्ट्रोल रूम में आपरेशन में शामिल अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई।

आपरेशन में शामिल टीमः काम्बिंग आपरेशन दौरान थाना रीठी के आपराधिक डेरा बिरुहली एवं कुठला क्षेत्र में

ग्राम खडोला डेरा में फरार आरोपियों तथा वारंटियों की तलाश में दबिश दी गई। दबिश हेतु उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कटनी रत्नेश मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में 02 टीमों द्वारा, जिनमें निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा, मोहम्मद शाहिद, विजय विश्वकर्मा, अखलेश दाहिया, अनूप सिंह, शैलेन्द्र यादव, महिमा रघुवंशी, उपनिरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत, किशोर द्विवेदी, रश्मि सोनकर, सिद्धार्थ राय, अनिल यादव, दिनेश चौहान, राजेश दुबे, नेहा मौर्य, प्रतीक्षा सिंह चंदेल, संतोष बड़गैयां, कृष्ण कुमार पटेल, अरुणपाल सिंह, मानसिंह मार्को, योगेश मिश्रा, दीपू कुशवाहा, सूबेदार संजीव रावत, अंजू लकड़ा तथा थाना कुठला, रीठी, एनकेजे, बस स्टैन्ड चौकी, पुलिस कार्यालय तथा रक्षित केन्द्र के करीब 100 के संख्या बल शामिल थे, सर्चिग आपरेशन किया गया। काम्बिंग आपरेशन में पहली बार ड्रोन का इस्तेमाल किया गया जिससे आरोपी भागनें में असफल रहे। सर्चिग आपरेशन में 15 संदिग्ध आरोपी एवं फरारी बदमाश पकड़े गए। बदमाशों से बरामदगीः 07 पेटी अवैध शराब का जखीरा बरामद किया गया । 01 भरमार बंदूक, 02 कारतूस, 01 एयर गन तथा भारी मात्रा में धारदार हथियार बरामद किए गए। करीब 2500-3000 नकली सोनें के सिक्के बरामद किए गए।

15 संदिग्ध मोटरसाईकिल जप्त की गई। बदमाशों की पूर्व के लंबित अपराधों में गिरफ्तारी कर पूंछताछ, बरामदगी की कार्यवाही जारी है।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि