Wednesday, May 27, 2026
Latest:
Latest

महाविद्यालय स्तरीय काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू: बरही के शासकीय महाविद्यालय में प्रवेश के लिए जानें पूरी जानकारी

कटनी  महाविद्यालय स्तरीय काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू: बरही के शासकीय महाविद्यालय में प्रवेश के लिए जानें पूरी जानकारी , शासकीय महाविद्यालय बरही मे प्रवेश हेतु ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया महाविद्यालय स्तर काउंसलिंग प्राचार्य प्रो आर के त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं प्रभारी डॉ एस एस धुर्वे के नेतृत्व में (सीएलसी चतुर्थ चरण) प्रारंभ है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार मध्य प्रदेश के समस्त शासकीय महाविद्यालयो में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी सीधे उसी महाविद्यालय में जाकर ऑफलाइन आवेदन कर रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे।

इसी क्रम में विद्यार्थी शासकीय महाविद्यालय बरही में भी स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए आवश्यक समस्त दस्तावेज जैसे 10वीं 12वीं की अंकसूची, स्नातक की अंक सूची (स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु), जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, समग्र आईडी एवं पासपोर्ट साइज फोटो लेकर महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया हेतु बनाई गई समिति के समक्ष उपस्थित होना है।

प्रवेश में आने वाली किसी भी समस्या के लिए विद्यार्थी हेल्प डेस्क के सदस्यों से भी सहायता ले सकते हैं महाविद्यालय में ऑफलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 है। प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि के पूर्व संबंधित महाविद्यालय में उपस्थित होकर ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें ।जिससे कि उनके प्रवेश संबंधित प्रक्रिया महाविद्यालय स्तर से संपन्न कराई जा सकें। शासकीय महाविद्यालय बरही मे मंगलवार को डॉ अरविंद सिंह, हेल्प डेस्क में एवं प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए बनाई गई समिति में डॉ के के विश्वकर्मा, डॉ मंजुलता साहू, श्रीमती सोनम पाण्डेय सतीश विश्वकर्मा एवं अजय सेन प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम