Site icon Yashbharat.com

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस तिलक महाविद्यालय द्वारा चलाया गया “कॉलेज चलो अभियान”

IMG 20251218 WA0017

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस तिलक महाविद्यालय द्वारा चलाया गया “कॉलेज चलो अभियान

कटनी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी के प्राध्यापकों द्वारा कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार वाजपेई के निर्देशन में संपन्न हुआ। अभियान के दौरान वनस्पति शास्त्र विभागाध्यक्ष ज्योत्सना आठ्या एवं गणित विषय के अतिथि विद्वान श्री भूपेंद्र शुक्ल ने कटनी शहर स्थित पीयूष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में संचालित विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा छात्रहित से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी प्रदान की। प्राध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए उनके करियर विकल्पों, विषय चयन एवं भविष्य की संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा उन्हें महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों से परिचित कराना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक सराहा गया।

Exit mobile version