बोर्ड रिजल्ट सुधार को लेकर कलेक्टर तिवारी की बड़ी पहल, ‘सक्सेस 3.0’ 23 दिसंबर से लागू

बोर्ड रिजल्ट सुधार को लेकर कलेक्टर तिवारी की बड़ी पहल, ‘सक्सेस 3.0’ 23 दिसंबर से लागू

कटनी।बोर्ड रिजल्ट सुधार को लेकर कलेक्टर तिवारी की बड़ी पहल, ‘सक्सेस 3.0’ 23 दिसंबर से लागूजिले में बोर्ड परीक्षा परिणामों की गुणवत्ता बढ़ाने और प्रदेश की प्रवीण सूची में विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक अभिनव पहल की शुरूआत की है।

बोर्ड रिजल्ट सुधार को लेकर कलेक्टर तिवारी की बड़ी पहल, ‘सक्सेस 3.0’ 23 दिसंबर से लागू

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर सत्र 2025-26 के लिए हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में ‘सक्सेस 3.0’ कार्यक्रम 23 दिसंबर से लागू किया जा रहा है।

इस संबंध में जिले के सभी शासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

कार्यक्रम का संचालन ऐसे होगा

सख्त मॉनीटरिंग और अनुशासनात्मक कार्रवाई

जारी निर्देशों में यह स्पष्ट किया गया है कि जिला एवं विकासखंड कार्यालय कार्यक्रम की सतत निगरानी करेंगे। यदि किसी विद्यालय में योजना का क्रियान्वयन संतोषजनक नहीं पाया गया, तो संबंधित शिक्षक तथा प्राचार्य के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version