Site icon Yashbharat.com

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन चल समारोह की तैयारियों का कलेक्टर, एसपी और निगमायुक्त ने लिया जायजा, 20 अक्टूबर को निकलेगा विसर्जन चल समारोह, अधिकारियों ने पैदल निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं

Picsart 26 10 19 00 35 57 725 scaled

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

कटनी। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन चल समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा और निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने शहर के प्रमुख मार्गों का पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

अधिकारियों ने पंचमुखी हनुमान मंदिर, स्टेशन रोड से निरीक्षण शुरू करते हुए सुभाष चौक, झंडा बाजार, सुक्खन चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर, शेर चौक और आजाद चौक होते हुए गाटर घाट तक विसर्जन मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान चल समारोह के निर्धारित मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, ताकि 20 अक्टूबर को होने वाला दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

 

प्रशासन और पुलिस का जोर विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने पर है। प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर अधिकारियों ने आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया।

Exit mobile version