Site icon Yashbharat.com

कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री यादव सुन रहे समस्याएं

IMG 20250527 WA0037

कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री यादव सुन रहे समस्याए

कटनी।कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में सुन रहे लोगों की समस्याएं। अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता बरतते हुए समस्याओं के निराकरण के दे रहे निर्देश।

कलेक्टर श्री यादव अब तक कर चुके 105 आवेदको की समस्याओं की सुनवाई। आज मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे लोगों में से ज्यादातर आवेदन मांगों से संबंधित रहे। इसके अलावा राजस्व और बिजली की समस्याओं सहित पेयजल से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से रहीं।

इस दौरान सभी विभागों के जिला अधिकारी,अपर कलेक्टर साधना परस्ते, डिप्टी कलेक्टर विवेक गुप्ता, प्रमोद चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बताते चलें कि कलेक्टर श्री यादव के निर्देश पर मंगलवार को तहसील, विकासखंड और ग्राम पंचायतों में भी जनसुनवाई का आयोजन शुरू किया गया है।

Exit mobile version