Collector Big Action On School Principal: उच्चतर माध्यमिक शाला देवरीहटाई की नियमित छात्रा को स्वाध्यायी करने वाले प्राचार्य व शिक्षक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की, दिया यह आदेश
Collector Big Action On School Principal: उच्चतर माध्यमिक शाला देवरीहटाई की नियमित छात्रा को स्वाध्यायी करने वाले प्राचार्य व शिक्षक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की।
कलेक्टर ने नियमित छात्रा को स्वाध्यायी करने वाले प्राचार्य व शिक्षक के विरूद्ध कार्यवाही का प्रस्ताव संभागायुक्त को भेजा
कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी हटाई में सत्र 2022-23 में अध्ययनरत नियमित छात्रा कुमारी राधिका सोनी को स्कूल की लापरवाही से स्वाध्यायी के लिए स्कूल के तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य जितेन्द्र कुमार दुबे एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक सूर्या वर्मा के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव संभागायुक्त जबलुपर को प्रेषित किया है।

