Site icon Yashbharat.com

MP Board Exam: बोर्ड परीक्षा मण्डल के निर्देशानुसार सुचिता से संपन्न कराये- कलेक्टर अवि प्रसाद

kuposhan

कटनी । आगामी सोमवार 5 एवं मंगलवार 6 फरवरी 2024 को प्रारंभ हो रही माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने कटनी जिले के सभी परीक्षा केन्द्राध्यक्षों तथा सहायक केन्द्राध्यक्षों को मण्डल के निर्देशानुसार परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने सभी परीक्षा केन्द्राध्यक्षों तथा सहायक केन्द्राध्यक्षों को निर्देशित किया है कि बोर्ड परीक्षा के संचालन में माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देशों का अक्षरतः कड़ाई से पालन करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि सभी केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर परीक्षार्थियों की बैठक तथा अन्य व्यवस्थायें देख लें। जिससे परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा है ।

कि थाने से गोपनीयता के साथ पर पेपर लेकर अपने केन्द्र पहुंचे और परीक्षा संपन्न करायें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र में कलेक्टर प्रतिनिधि के अलावा किसी को भी मोबाइल रखने की अनुमति नहीं है।

इसलिए प्रयास करें कि मोबाइल लेकर परीक्षा केन्द्र न जाये। कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा के समय परीक्षार्थी दबाव महसूस करते है।

इसलिए परीक्षा केन्द्र का वातावरण सकारात्मक बनाए रखें तथा परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केन्द्र में उपस्थित हो, इसके लिए संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों से संपर्क कर उन्हें परीक्षार्थियों को सूचित करने के लिए कहें। जिससे परीक्षा कक्ष में प्रवेश में परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो

Exit mobile version