katniLatest

कलेक्टर अवि‍ प्रसाद ने मतदान दिवस के लिए शुष्क दिवस किया घोषित

कलेक्टर अवि‍ प्रसाद ने मतदान दिवस के लिए शुष्क दिवस किया घोषित

कटनी।  कलेक्टर अवि‍ प्रसाद ने मतदान दिवस के लिए शुष्क दिवस घोषित किया। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अवि प्रसाद ने कटनी जिले के लोकसभा क्षेत्र शहडोल के लिए मतदान दिवस 19 अप्रैल हेतु जिले की बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित मदिरा विक्रय केन्द्रों हेतु मतदान के 48 घंटे पूर्व एवं मतगणना दिवस के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है।

कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा शहडोल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बड़वारा विधानसभा मे मतदान दिवस 19 अप्रैल को विधानसभा क्षेत्र की सीमा से तीन किलोमीटर दूरी तक आने वाली समस्त मदिरा विक्रय केन्द्रों हेतु 17 अप्रैल को शाम 6 बजे से 19 अप्रैल तक मतदान समाप्ति के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है।

शुष्क दिवस में संपूर्ण जिले की परिसीमा मे स्थित एवं संचालित समस्त कंपोजिट मदिरा दुकानें, होटल बार, एफएएल 3, क्लब बार एफएएल 4, रेस्तरा बार एफएएल 2, वाईन फ्रेंचायजी शॉप एवं अन्य अनुज्ञप्त मदिरा केन्द्र बंद रहेंगे।

Back to top button