कलेक्टर अवि प्रसाद ने नवोदय विद्यालय बड़वारा के CBSE परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनें वाले छात्रों को दी बधाई
कलेक्टर अवि प्रसाद ने नवोदय विद्यालय बड़वारा के CBSE परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनें वाले छात्रों को दी बधाई
कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने नवोदय विद्यालय बड़वारा के CBSE परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनें वाले छात्रों को बधाई दी। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा की कक्षा 12वी में अध्ययनरत 6 छात्रों तथा कक्षा 10वीं में अघ्ययनरत तीन छात्रों द्वारा सीबीएससी परीक्षा 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित किये जाने पर विद्यालय समिति द्वारा छात्रों के साथ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुचकर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद से सौजन्य भेंट की गई।
इस दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद नें उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले को गौरवांन्वित करनें वाले छात्र- छात्राओं को मिठाई खिलाकर सम्मानित करते हुए अंकसूची प्रदान की गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान शाला प्रबंधन के सदस्य, छात्र-छात्राएं सहित उनके अभिभावक मौजूद रहे।
इन छात्रों नें किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 12वी के विज्ञान संकाय के छात्र राजीव लोचन दाहिया नें 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, रेहान अख्तर ने 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा अभय सिंह ठाकुर नें 89.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान अर्जित किया है। इसी प्रकार कला संकाय की अंशिका पांडेय नें 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, जागृति चौधरी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा सर्जना कोल ने 87.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान अर्जित किया है।
जबकि कक्षा 10 वी में कला संकाय के सत्यार्थ कुमार गौतम नें 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, राधिका गुप्ता ने 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और युगांत चौरागडे ने 91.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान अर्जित किया है।