कैमोर में रावण दहन की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा,सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश,झूलों के संचालन से पहले सुरक्षा प्रमाणन अनिवार्य

IMG 20261010 WA0061

कैमोर में रावण दहन की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा,सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश,झूलों के संचालन से पहले सुरक्षा प्रमाणन अनिवार्

 

 

कटनी। दशहरा पर्व पर कैमोर के एसीसी दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने शनिवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और एसीसी प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

 

कलेक्टर श्री तिवारी ने एसीसी प्रबंधन के अधिकारियों से चर्चा कर आमजन के प्रवेश और निकास, पार्किंग, सुरक्षा प्रबंध तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि आयोजन के दौरान नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे और भीड़ प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

कलेक्टर ने विद्युत चालित झूले के संचालन के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल विंग से सुरक्षा प्रमाणन प्राप्त करने के बाद ही झूला शुरू किया जाए। सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने अमरैयापार से झंडा चौक अस्पताल तक सड़क पर धूल नियंत्रण के लिए टैंकर से नियमित पानी का छिड़काव कराने के निर्देश भी दिए, ताकि आवागमन के दौरान नागरिकों को परेशानी न हो। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने तथा आयोजन स्थल पर आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने सीएमओ श्री मनीष परते को हाका गैंग सक्रिय कर सड़कों पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान कैमोर टीआई  आशीष शर्मा और एसीसी प्रबंधन के अधिकारी उपस्थित रहे।