Site icon Yashbharat.com

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन: पखारे छोटी-छोटी बालिकाओं के पांव, माथे पर तिलक लगा मांगा आशीर्वाद

राज्य ब्यूरो, Yashbharat.com। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित सुप्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर में पारंपरिक विधि-विधान के साथ कन्या पूजन किया। गोरक्षपीठ की सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए मुख्यमंत्री ने नन्हीं-मुन्हीं कन्याओं को जगज्जननी मां दुर्गा का साक्षात स्वरूप मानकर उनके चरण पखारे, माथे पर रोली-अक्षत का तिलक लगाया और चुनरी ओढ़ाकर विधिवत पूजन-अर्चन किया।

चरण पखारकर लिया आशीर्वाद, परोसा भोजन

धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद बालिकाओं के पांव धोए और उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने कन्याओं को अपने हाथों से श्रद्धापूर्वक भोजन कराया और वस्त्र व उपहार भेंट देकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान गोरखनाथ मंदिर परिसर में अत्यंत भक्तिमय और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन: पखारे छोटी-छोटी बालिकाओं के पांव, माथे पर तिलक लगा मांगा आशीर्वाद

गोरक्षपीठ की सदियों पुरानी परंपरा

सनातन धर्म में नवरात्र के दौरान कन्या पूजन को शक्ति स्वरूपा मां भगवती के प्रति परम श्रद्धा, सम्मान और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। गोरक्षपीठ की यह वर्षों पुरानी परंपरा रही है कि पीठ का अध्यक्ष (गोरक्षपीठाधीश्वर) नवरात्र की नवमी/अष्टमी तिथि पर स्वयं कन्याओं का पूजन करता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर साल इस परंपरा को पूरी निष्ठा के साथ निभाते आ रहे हैं।

(धार्मिक एवं राज्य की प्रमुख खबरों के लिए पढ़ते रहें — Yashbharat.com

Exit mobile version