Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latest

प्रतीक यादव को अंतिम विदाई: CM योगी ने दी पुष्पांजलि, गमगीन दिखे अखिलेश; ‘पल्मोनरी एम्बोलिज्म’ बनी मौत की वजह, डॉक्टरों ने किया खुलासा

प्रतीक यादव को अंतिम विदाई: CM योगी ने दी पुष्पांजलि, गमगीन दिखे अखिलेश; ‘पल्मोनरी एम्बोलिज्म’ बनी मौत की वजह, डॉक्टरों ने किया खुलासा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव (38) के निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। बुधवार सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल में उन्हें मृत घोषित किए जाने के बाद, उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए विक्रमादित्य मार्ग स्थित उनके आवास पर रखा गया है।

Prateek Yadav: मार्च में आइसलैंड ट्रिप की तस्वीरें हुई थीं वायरल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

प्रतीक यादव को अंतिम विदाई: CM योगी ने दी पुष्पांजलि, गमगीन दिखे अखिलेश; ‘पल्मोनरी एम्बोलिज्म’ बनी मौत की वजह, डॉक्टरों ने किया खुलासा

CM योगी आदित्यनाथ ने अर्पित की पुष्पांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर में प्रतीक यादव के आवास पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान प्रतीक की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव उनके पास हाथ जोड़े खड़ी नजर आईं। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

डॉक्टरों का खुलासा: क्यों हुई अचानक मौत?

प्रतीक यादव का इलाज कर रहीं मेडिसिन विभाग की डॉ. रुचिता शर्मा ने उनकी बीमारी को लेकर अहम जानकारी दी प्रतीक लंबे समय से हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन से जूझ रहे थे। हाल ही में उन्हें ‘पल्मोनरी एम्बोलिज्म’ (फेफड़ों की धमनी में खून का थक्का जमना) की शिकायत हुई थी।  थक्के के कारण उनके फेफड़ों में रुकावट पैदा हुई, जिससे उनके दिल के काम करने की क्षमता पर बुरा असर पड़ा। डॉक्टर के अनुसार, वे खून पतला करने की दवाएं भी ले रहे थे, लेकिन यह स्थिति अचानक जानलेवा साबित हुई।

दिग्गजों का तांता: दलगत राजनीति से ऊपर दिखा सम्मान

प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन के लिए भाजपा, सपा और कांग्रेस के नेताओं का जमावड़ा लगा रहा भाई अखिलेश यादव गहरे सदमे में और गमगीन नजर आए। सांसद डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव सहित परिवार के सभी सदस्य आवास पर मौजूद हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, सांसद साक्षी महाराज, मंत्री दयाशंकर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, कांग्रेस नेता पीएल पुनिया और अब्बास अंसारी ने भी श्रद्धांजलि दी।

अंतिम यात्रा की तैयारी

दोपहर करीब 2 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, जिसके बाद उसे आवास लाया गया। बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और समर्थक अपने नेता के छोटे भाई को अंतिम विदाई देने के लिए विक्रमादित्य मार्ग पर एकत्र हैं।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि