Site icon Yashbharat.com

सीएम योगी ने बदले नाम, शाही स्नान और पेशवाई को अब अमृत स्नान और नगर प्रवेश कहा जाएगा

सीएम योगी ने बदले नाम, शाही स्नान और पेशवाई को अब अमृत स्नान और नगर प्रवेश कहा जाएगा

सीएम योगी ने बदले नाम, शाही स्नान और पेशवाई को अब अमृत स्नान और नगर प्रवेश कहा जाएगा, सीएम योगी ने महाकुंभ 2025 के बीच इस्तेमाल होने वाली शब्दावली के दो शब्दों को बदला है. सीएम योगी ने शाही स्नान और पेशवाई शब्द को बदलकर इनका नया नाम रखा है. यह नाम सनातनी परंपरा से प्रेरित है.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है. इस महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. प्रशासन की ओर से सभी तरह की व्यवस्थाएं की जा रही हैं. ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में बोली जाने वाली शब्दाली के दो शब्द बदले हैं. महाकुंभ के दौरान शाही स्नान और पेशवाई शब्द को नया नाम दिया गया है. शाही स्नान और पेशवाई को अब अमृत स्नान और नगर प्रवेश कहा जाएगा

Exit mobile version