Site icon Yashbharat.com

CM Yogi Adityanath in ujjain : आज उज्जैन दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, महाकाल और राजा भर्तृहरि की गुफा के करेंगे दर्शन

CM Yogi Adityanath in ujjain

CM Yogi Adityanath in ujjain  : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ आज मध्य प्रदेश के पवित्र नगर उज्जैन में धार्मिक दौरे पर हैं। कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 बजे वे बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे और इसी दौरान वे उज्जैन में स्थित राजा भर्तृहरि की गुफा का भी दर्शन करेंगे।

राजा भर्तृहरि की गुफा के लिए विशेष तैयारियां की जा चुकी हैं। गुफा को ताजे फूलों से सजाने की पूरी व्यवस्था की गई है।

यह भी महत्वपूर्ण है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ संप्रदाय से संबंधित हैं और उज्जैन में ही नाथ संप्रदाय का एक प्रमुख पथ स्थित है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस गुफा के दर्शन को बहुत महत्व देते हैं। CM Yogi Adityanath in ujjain

इस अवसर पर गुफा के पीर योगी रामनाथ महाराज ने मीडिया को जानकारी दी कि गुफा को विशेष रूप से सजाया गया है ताकि मुख्यमंत्री का स्वागत हो सके।

संपूर्ण प्रदेश की निगाहें आज उज्जैन पर हैं जहां योगी आदित्यनाथ अपने धार्मिक दौरे पर हैं।

Exit mobile version