Latest

CM Oath Ceremony Live Update Here: मध्य प्रदेश में मोहन यादव और छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव लेंगे शपथ, PM Modi होंगे शामिल

...

 

CM Oath Ceremony Live Update Here: मध्य प्रदेश में मोहन यादव और छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव लेंगे शपथ, PM Modi शामिल होंगे ।  भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में दोपहर 11.30 बजे यह कार्यक्रम होगा, इसके लिए तेजी से तैयारी की जा रही है। सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम और मंत्री भी शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

सामान्य कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी, यह भाजपा में ही संभव – जगदीश देवड़ा

प्रदेश की नई सरकार में उप-मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालने जा रहे जगदीश देवड़ा ने आज शपथ ग्रहण से पूर्व अपने आवास पर भगवान की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मन में एमपी है और एमपी के मन में पीएम मोदी हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि आज के शपथ ग्रहण समारोह में हमारा समूचा राष्ट्रीय नेतृत्व मंच पर रहेगा। कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। लोगों का भाजपा के प्रति अटूट विश्वास है। हमारा देश और प्रदेश निरंतर आगे बढ़े, इसके लिए जो कुछ भी बेहतर से बेहतर हम कर सकते हैं, हम करेंगे। उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर जगदीश देवड़ा ने कहा कि यह भाजपा में ही संभव है कि एक सामान्य कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है।

MP Cabinet: दिग्गज नेताओं के बारे में बाद में होगा निर्णय

पार्टी सूत्रों का कहना है कि अन्य दिग्गज राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, रीति पाठक के बारे में बाद में निर्णय किया जाएगा। उन्हें अगले कैबिनेट विस्तार में मंत्रीपद की शपथ दिलाई जा सकती है।

इसे भी पढ़ें-  Republic Day 2025 Bhashan : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस भाषण, देश के प्रति कर्तव्यों का पालन करने का संदेश

MP CM Oath: उमा भारती के बाद दूसरी बार भव्य कार्यक्रम

भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में दूसरी बार भव्य स्तर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके पहले वर्ष 2003 में उमा भारती को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ही शपथ दिलाई गई थी। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, भाजपा के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए थे।

मध्य प्रदेश में आज सिर्फ सीएम और दो डिप्टी सीएम लेंगे शपथ

डा. मोहन यादव भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में यादव के अलावा राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा को भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। नए मंत्रिमंडल में बाकी मंत्रियों के लिए क्षेत्रीय और जातीय समीकरण के आधार पर कुछ दिन बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

सात राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे सम्मिलित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में सात राज्यों के मुख्यमंत्री सम्मिलित होंगे। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार शामिल हैं।

मोहन यादव से मिले पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा मंगलवार को भाजपा द्वारा मनोनीत सीएम मोहन यादव से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। मिश्रा ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने पर बधाई दी।

इसे भी पढ़ें-  चेतनोदय तीर्थ मेंं बने नंदीश्वर जिनालय का कार्य पूर्णता की ओर, घर-घर में उत्सव जैसा माहौल

वीडी, हितानंद ने देखी व्यवस्थाएं

मंगलवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने लाल परेड मैदान पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ नरेला विधायक, विश्वास सारंग, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल दक्षिण-पश्चिम से विधायक भगवानदास सबनानी एवं पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी समेत अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

MP New CM: भोपाल में मोहन यादव से मिले कमल नाथ

मंगलवार सुबह पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमल नाथ भाजपा द्वारा मनोनीत सीएम मोहन यादव से मिलने के लिए पहुंचे। मुलाकात के बाद कमल नाथ ने कहा कि मैं उन्हें बधाई देने आया था, मैंने उनसे कहा कि मध्य प्रदेश के विकास के लिए जो हमारा योगदान होगा वे हम करेंगे। विपक्ष में रहकर हम जनता को अधिकार की रक्षा करेंगे।

MP CM Oath Ceremony Live : मोहन यादव बोले- जनता की सेवा की दिशा में करेंगे काम

मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री मनोनीत होने पर मंगलवार सुबह मोहन यादव ने कहा कि मैं भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता हूं, मैंने इस ज़िम्मेदारी को सेवक की तरह लिया है। जनता की सेवा की दिशा में काम करेंगे। कल शपथ ग्रहण समारोह होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इसमें शामिल होंगे, इसी की तैयारी कर रहे हैं।

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Related Articles

Back to top button