सीएम मोहन यादव के पिता का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार को उज्जैन में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने सोमवार को अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की थी। शाम को उनके पिता का निधन हो गया। मुख्यंमत्री रात साढ़े नौ बजे भोपाल से इंदौर आ रहे हैं, यहां से वे सड़क मार्ग से उज्जैन रवाना होंगे

बता दें कि मुख्यमंत्री के पिता 100 साल के थे। मुख्यमंत्री का अपने पिता से गहरा लगाव था। मुख्यमंत्री बनने के बाद वे उज्जैन आते थे तो पिता के साथ भी काफी समय बिताते थे और आशीर्वाद के समय पिता से शगुन के रूप में पैसे भी मांगते थे। सीएम के पिताजी उज्जैन के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। रविवार को मुख्यमंत्री भी अपने पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके बेटे महान आर्यमन सिंधिया ने सोमवार को अस्पताल जाकर उनका हाल जाना था। आज सीएम मोहन यादव का शेड्यूल व्यस्त था, वे आज कैबिनेट बैठक में शामिल हुए थे। इसी बीच उनके पिता के निधन की खबर आई।

Exit mobile version