Site icon Yashbharat.com

जर्मन कंपनियों की नजर MP पर, CM मोहन यादव ने कहा- निवेश से बदल रही तस्वीर

mohan yadav

जर्मन कंपनियों की नजर MP पर, CM मोहन यादव ने कहा- निवेश से बदल रही तस्वीर।  मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि यह पहल केवल तकनीकी सहयोग का आरंभ नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के लिए एक व्यापक नवाचार यात्रा की नींव है. ग्लोबल नॉलेज एक्सचेंज और कटिंग-एज टेक्नोलॉजी से विकसित होने वाली ट्रांस्फ़ॉर्मेटिव साझेदारियां प्रदेश के स्टार्ट-अप्स और उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाने में सहायक होंगी।

 

जर्मन कंपनियों की नजर MP पर, CM मोहन यादव ने कहा- निवेश से बदल रही तस्वीर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि उनके विदेशी निवेश आकर्षित करने के प्रयासों के परिणाम आने शुरू हो गए हैं. विदेशी निवेश संवर्धन के लिए पिछले दिनों किये गये यूरोप दौरे से अब जर्मन की कंपनियों ने मध्यप्रदेश का रूख किया है. मध्यप्रदेश ग्लोबल स्टार्टअप एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत 18 अगस्त से 22 अगस्त तक पांच अग्रणी जर्मन टेक कंपनियों का दौरा शुरू हो रहा है. इसमें एमपी और जर्मनी के बीच व्यापार और नवाचार को मजबूती मिलेगी.

Exit mobile version