CM डॉ. मोहन यादव का एक्शन: गुना रिश्वत कांड में SP हटे, 4 सस्पेंड
CM डॉ. मोहन यादव का एक्शन: गुना रिश्वत कांड में SP हटे, 4 सस्पेंड

CM डॉ. मोहन यादव का एक्शन: गुना रिश्वत कांड में SP हटे, 4 सस्पेंड। मध्य प्रदेश के गुना जिले से पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने सूरत के एक कारोबारी से करीब 1 करोड़ रुपये नकद पकड़े, लेकिन आरोप है कि 20 लाख रुपये रिश्वत लेकर उसे छोड़ दिया गया।
मामला सामने आते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया। उनके निर्देश पर:
गुना के पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी को पद से हटा दिया गया थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गयापूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई
क्या है पूरा मामला?
गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात, नेशनल हाईवे-46 पर धरनावदा थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार को रोका गया, जिसमें भारी मात्रा में नकदी (करीब 1 करोड़ रुपये) मिली।
बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक सौदेबाजी चली, जिसके बाद पुलिस ने 20 लाख रुपये लेकर वाहन को छोड़ दिया।
फोन कॉल से खुला राज
शनिवार को सूरत में तैनात एक आईपीएस अधिकारी के फोन के बाद मामला उजागर हुआ। घबराए पुलिसकर्मियों ने रिश्वत की रकम वापस कर दी, लेकिन तब तक बात वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच चुकी थी।
जांच तेज
मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर रेंज के डीआईजी अमित सांघी खुद गुना पहुंच गए हैं और जांच जारी है।








