Site icon Yashbharat.com

CM शिवराज, प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह सहित कई दिग्गज पहुंचे फ़िल्म “चलो जीते हैं” देखने

IMG 20180810 WA0020

भोपाल। आज मध्यप्रदेश में पीएम मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म चलो जीते हैं रिलीज हुई। पीएम मोदी के बचपन पर आधारित फिल्म ‘चलो जीते है’ को मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान और प्रशासनिक अधिकारी भोपाल की ज्योति टाकीज़ देखने पहुंचे।

उनके कई प्रशासनिक अधिकारी, विधायक पार्षद ओर भाजपा के नेता भी थे। यही नहीं पुलिस के आला अधिकारी भी चलो जीते हैं देखने पहुंचे थे। 32 मिनट की मूवी ‘चलो जीते है, ये फ़िल्म यूट्यूब पर भी रिलीज हो चुकी है।  एमपी नगर के सिनेमाघर मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म चलो जीते है को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, सुहास भगत, सहित विधायक  भाजपा कार्यकर्ता देखने पहुंचे थे। टाकीज में इन नेताओं को देखने भी भीड़ लगी रही।

Exit mobile version