Site icon Yashbharat.com

CM शिवराज ने की राज्यपाल से मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार की कयास

20230822 235726

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब से कुछ देर पहले राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की इस मुलाकात के बाद सियासी हलकों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री कल अर्थात बुधवार को मंत्रिमंडल में विस्तार कर सकते हैं। इस विस्तार में 3 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। हालांकि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात पर ट्वीट करते लिखा कि प्रदेश कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर महामहिम से चर्चा की गई।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार रात करीब 8 बजे राजभवन पहुंचे। उन्होंने यहां राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की। इस मुलाकात को मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि तीन और विधायकों को इसी हफ्ते शिवराज कैबिनेट में मंत्री बनाया जा सकता है। संभावित मंत्रियों में विधायक राजेन्द्र शुक्ला, गौरीशंकर बिसेन और जालम सिंह पटेल के नाम शामिल हैं।

Exit mobile version