Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

CM शिवराज का तंज..जब बाढ़ आती है तो सांप, बंदर, मेंढक एक ही पेड़ पर जान बचाने की कोशिश करते हैं

ग्वालियर। जब बाढ़ आती है तो सांप, बंदर, मेंढक एक ही पेड़ पर साथ बैठककर जान बचाने की कोशिश करते हैं। यह तंज आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विपक्ष की बैठक को लेकर ग्वालियर में कसा। विपक्षी दलों की पटना में हुई बैठक पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब भी भारी बाढ़ आती है तो सांप, बंदर और मेंढक एक ही पेड़ पर साथ बैठकर जान बचाने की कोशिश करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकप्रियता और समर्थन की बाढ़ से खुद बचाने के लिए ये सभी एक डाल पर बैठ गए हैं। काठ की हंड़ी बार-बार नहीं चढ़ती, इसका कोई असर नहीं होगा।

पूर्व सीएम कमल नाथ ने पलटवार करते हुए ट्वीट कर लिखा, शिवराज जी आज आपने एक बार फिर राजनीति में शब्दों की मर्यादा तार-तार कर दी। आपने विपक्ष को सांप, मेंढक और बंदर कहा। पिछले कई दिन से आप रह-रह कर अपशब्दों और स्तरहीन भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। आपकी यही भाषा और यही भावना जनता में आपके प्रति नफरत पैदा कर रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम