CM योगी का बड़ा फैसला- सरकार गरीबों के खाते में डालेगी पैसे, फ्री में मिलेगा राशन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. यूपी सरकार सभी मजदूरों और गरीब परिवारों को मदद के लिए फ्री में राशन देगी. इसके अलावा योगी सरकार सभी के खाते में पैसे डालेगी।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को इस बारे में निर्देश दिए हैं।

 

यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस साल भी जरूररतमंदों का भरण-पोषण भत्ता और राशन उपलब्ध कराया जाएगा. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भरण/पोषण के पात्र लोगों की लिस्ट अपडेट कर ली जाए।

सीएम ने कहा कि इसी तरह राशन वितरण कार्य की व्यवस्था की समीक्षा कर ली जाए. भत्ता वितरण डीबीटी प्रणाली के माध्यम से सीधे बैंक खाते में किया जाएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीटिंग में कहा कि पिछले साल राज्य सरकार ने कोविड-19 की चुनौती का सामना करने के साथ ही अलग-अलग कार्यों को आगे बढ़ाया था।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पहला राज्य था जिसने श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडरों, रिक्शा चालकों, कुलियों और पल्लेदारों आदि को भरण-पोषण के रूप में दिए गए पैसे ने उनके जीवन को बचाने का काम किया।

 

Exit mobile version