Site icon Yashbharat.com

CM मोहन यादव की घोषणा- मध्य प्रदेश में जहां जहां भगवान कृष्ण के पांव पड़े हैं, उन सभी स्थानों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करेंगे

mohan yadav

MP के सीएम मोहन यादव ने घोषणा की है कि प्रदेश में कोई योजना बंद नहीं की जाएगी। मध्य प्रदेश में जहां जहां भगवान कृष्ण के पांव पड़े हैं, उन सभी स्थानों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करेंगे। आज 16वीं विधानसभा के पहले सत्र का अंतिम दिन था। इस दिन सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि “अयोध्या, मथुरा, माया, काशी, कांची, अवन्तिकापुरी, द्वारवती ज्ञेया: सप्तैता मोक्ष दायिका उज्जैन दुनिया की सात पवित्रतम नगरी में एक नगरी अवन्तिका है, जहां से मैं आता हूं।

मध्य प्रदेश सरकार कोई योजना बंद नहीं करने जा रही है और आगे भी कोई योजना बंद नहीं की जाएगी। उन्होने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी सहित कोई भी योजना बंद नहीं होगी और सरकार ने सारी योजनाओं के लिए पर्याप्त धनराशि रखी है। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार उज्जैन, धार सहित उन सभी स्थानों को तीर्थस्थल के रूप में विकसित करेंगे, जहां श्रीकृष्ण के चरण पड़े थे।  आज विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन देते हुए मुख्यमंत्री ने ये बात कही। इसी के साथ उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश में जहां जहां भगवान कृष्ण के पांव पड़े हैं, उन सभी स्थानों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करेंगे।

श्री यादव ने कहा की मेरा सौभाग्‍य है कि दुनिया की सात पवित्रतम नगरी में एक नगरी अवन्तिका है, जहां से मैं आता हूं।” उन्होने कहा कि ये सिर्फ बीजेपी में ही संभव है कि यहां एक चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री बना दिया जाता है और एक मिल मजदूर परिवार के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाते हैं। उन्होने कहा कि वो इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।

Exit mobile version