Site icon Yashbharat.com

CM बनने की नहीं, सरकार को भगाने की भूख-कमलनाथ

kamalnath 1466022821

छतरपुर : देश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने राजनगर के शक्ति मैदान में हुई सभा में कहा- मुझे मुख्यमंत्री बनने की भूख नहीं, बल्कि प्रदेश सरकार को भगाने की भूख है। प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो 10 दिन में किसानों के कर्ज माफ करेंगे। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी मौजूद थे। इसके पहले अपनी चुनावी यात्रा की शुरूआत सतना के मैहर से की।

खजुराहो में नाथ ने आचार्य विद्यासागर का आशीर्वाद भी लिया। नाथ ने मैहर में मां के दर्शन के बाद यहां चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां विस में उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कमलनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे किसी मुख्यमंत्री से कम नहीं हैं। यहां उमड़ी भीड़ देखकर ऐसा लगा कि कमलनाथ ही सीएम है।

 

सरकारी खजाने को लुटा रहे शिवराज
कमलनाथ ने राजनगर में सरकारी खजाने को अनायास लुटाने का आरोप लगाते हुए कहा- शिवराज सरकार रोज नए-नए आयोजनों के माध्यम से बड़े-बड़े तंबू, होर्डिंग में करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। झूठी घोषणाओं से प्रदेश की जनता को छला जा रहा है।

प्रदेश की जनता अब भाजपा से छुटकारा चाहती है। यह सरकार अहंकार में मदमस्त है। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा- खजुराहो जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में एक बड़ा हवाईअड्डा जरूरी है। लेकिन जहाज नहीं आते, खजुराहो का पर्यटन कार्यालय इंदौर शिफ्ट हो गया।

Exit mobile version