Site icon Yashbharat.com

CM का आगमन 20 को:जबलपुर के तिलवाराघाट दयोदय गौशाला में आयोजित गौ-सेवा पुरस्कार वितरण समारोह में होंगे शामिल

IMG 20201125 WA0020

jabalpur सीएम शिवराज सिंह बुधवार 20 अक्टूबर को जबलपुर पहुंच रहे हैं। वे तिलवाराघाट स्थित दयोदय गौशाला तीर्थ में आचार्य विद्यासागर जीव दया गौ-सेवा सम्मान योजना के तहत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधवार 20 अक्टूबर की दोपहर 3.50 बजे सतना जिले के सितपुरा से हेलीकाप्टर द्वारा भेड़ाघाट में बनाए गए अस्थाई हेलीपेड आयेंगे। भेड़ाघाट से कार द्वारा शाम 4.05 बजे दयोदय गौ शाला तीर्थ तिलवारा पहुंचेंगे। मुख्यंमत्री दयोदय तीर्थ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 5.05 बजे भेड़ाघाट हेलीपेड रवाना होंगे। भेड़ाघाट से शाम 5.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा खजुराहो जाएंगे।

दयोदय तिलवारा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर कर्मवीर शर्मा। -एमपी की तीन सर्वश्रेष्ठ गौशालाओं को पुरस्कृत करेंगे

सीएम आचार्य विद्यासागर से आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद एमपी की सर्वश्रेष्ठ तीन गौशालाओं को पुरस्कृत करेंगे। सीएम के आगमन को देखते हुए कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने दयोदय तिलवारा का निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के मुताबिक सीएम की सुरक्षा के लिए पर्याप्त बल तैनात किया जा रहा है।

Exit mobile version