Site icon Yashbharat.com

CM कमलनाथ ने पेश की मिशाल, हाथ की सर्जरी के लिए चुना सरकारी अस्पताल

kamalnath 1466022821

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज अपने हाथ में तकलीफ़ होने के बाद ऑपरेशन के लिये भोपाल के एक सरकारी अस्पताल हमीदिया अस्पताल को चुना है।

कम ही होता है जब किसी मुख्यमंत्री की सर्जरी दिल्ली-मुंबई जैसे बडे शहर या किसी महानगर की जगह भोपाल के एक सरकारी अस्पताल में होने जा रही है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने हाथ की सर्जरी के लिये भोपाल के सरकारी अस्पताल का चयन कर दो स्पष्ट संदेश दिये हैं, पहला कि वो जनता का सरकारी अस्पतालों से टूटा विश्वास वापस लाना चाहते हैं, वहीं वो सरकारी अस्पतालों को निजी अस्पतालों से ज़्यादा सुविधा सम्पन्न, जवाबदेह और उत्तम सेवाओं की प्रतिस्पर्धा में पहली पंक्ति में लाना चाहते हैं। तय है कि Cm कमलनाथ  के लिये दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अस्पताल और सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक उपलब्ध होने के बावजूद उनके द्वारा स्वयं के उपचार के लिये सरकारी अस्पताल का चयन प्रदेश की जनता के सरकार और सरकारी तंत्र के प्रति विश्वास को बहुत आगे बढायेगा।

लोगों का कहना है जिस दिन सीएम कमलनाथ  का अनुसरण करते हुये सरकारी अस्पताल में उपचार का निर्णय प्रदेश का हर सांसद, विधायक, मंत्री और अधिकारी भी लेने लग जायेंगे उस दिन गुणवत्ता की दौड़ में सरकारी अस्पताल निजी अस्पतालों से बहुत आगे निकल जायेंगे।

Exit mobile version