Site icon Yashbharat.com

CM कमलनाथ के जन्मदिन पर जारी विज्ञापन हुआ विवादित, भाजपा ने ऐसे ली चुटकी

20191118 212603

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिन पर कांग्रेस की प्रदेश इकाई द्वारा सोमवार को जारी किया गया विज्ञापन विवादों में आ गया है, क्योंकि इसमें कई ऐसी बातों का जिक्र है, जिस पर भाजपा चुटकी ले रही है, तो वहीं कांग्रेस इसमें साजिश ढूंढ़ रही है

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (CM Kamalnath) के जन्मदिन (birthday) पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (pcc) ने बधाई और शुभकामना संदेश देता एक विज्ञापन (advertisement) अखबारों में छपवाया है। पढ़ने में यह खबर काफी सामान्य लगे लेकिन इस विज्ञापन को लेकर अब कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। इस विज्ञापन को लेकर अब चर्चा है कि यह बधाई संदेश कम और आलाेचना ज्यादा लग रही है। इस विज्ञापन में मुख्यमंत्री की उपलब्धियां कम और कुछ ऐसी बातें ज्‍यादा लिखी हैं जो कई सवाल खड़े कर रही हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी विज्ञापन में सीएम कमलनाथ को खास बनाने वाली 9 बातों का उल्लेख किया गया है. इनमें जिन बातों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं उनमें पहली है छिंदवाड़ा सीट से कमलनाथ की हार. इसमें बताया गया है कि छिंदवाड़ा से कमलनाथ को 1996 में हार का सामना करना पड़ा था। उस समय उन्हें सुंदरलाल पटवा ने चुनाव मैदान में पटखनी दी थी। इसके बाद एक और बात जिस को लेकर चर्चा हो रही है वह आपातकाल के दौरान की है इसमें बताया गया है कि आपातकाल के बाद 1979 में जनता पार्टी की सरकार के दौरान संजय गांधी को एक मामले में कोर्ट ने तिहाड़ जेल भेज दिया था।  तब संजय की मां इंदिरा गांधी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित थीं। कहा जाता है कि तब कमलनाथ जान-बूझकर एक जज से लड़ पड़े और जज ने उन्हें सात दिन के लिए तिहाड़ भेज दिया। वहां वो संजय गांधी के साथ ही रहे। बीजेपी ने इसपर चुटकी ली है।

Exit mobile version