Site icon Yashbharat.com

CM कमलनाथ की उंगली सर्जरी पर शिवराज का तंज

cm kamal nath 22 06 2019

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ के अंगुली की सर्जरी हमीदिया अस्पताल में में हुई। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने स्वस्थ्य होने की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें तंज भी कसा, श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा – ऐसी सुविधाएं सभी को मिले।

गौरतलब है कि cm कमलनाथ की उंगली की सर्जरी करीब बीस मिनट चली। फिलहाल सर्जरी के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ को डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रखा गया है। बहुत मुमकिन है कि उन्हें आज शाम तक अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाए। हमीदिया अस्पताल के डॉ संजीव गौर और आदित्य अग्रवाल ने उनकी सर्जरी की।

गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन अरुणा कुमार ने जानकारी दी कि, आज सुबह मुख्यमंत्री कमलनाथ को हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें अंगुली में तकलीफ है। जिसकी आज सर्जरी की गई। उन्हें कुछ घंटे के लिए निगरानी में रखा जाएगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ के सरकारी अस्पताल में सर्जरी कराने पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने तंज कसा था। उन्होंने ट्वीट किया, “कमलनाथ जी हमेशा स्वस्थ रहें, मेरी शुभकामनाएं। हमीदिया अस्पताल में अपना इलाज कराने का आपका फैसला अच्छा है। लेकिन मैं ये चाहता हूं कि जो सुविधा आपको वहां मिले, वही आम लोगों को भी मिले।उन्हें इलाज के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े।”
शुक्रवार को 21 जून को विश्व योग दिवस के मौके पर वो मुख्य कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे। इसे लेकर जब सियासत बढ़ी तो उन्होंने योगा करते हुए अपनी तस्वीर जारी की थी।

Exit mobile version