कटनी। -पहाड़ी सेक्टर क्रमांक 4 के ग्राम इमलिया विकासखंड कटनी, में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिशिर गेमावत के निर्देशन, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉक्टर तेज सिंह के शवाल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपरण अधिकारी प्रदीप सिंह के मार्गदर्शन, विकासखंड समन्वयक बाल मुकुंद मिश्र के समन्वय से विभिन्न जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्जीवन हेतु नदी जल संरक्षण, कुआं एवं बावली की साफ-सफाई एवं पुनर्जीवन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के उद्देश्य से चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम इमलिया के तालाब पर जन अभियान परिषद के CMCLDP छात्रों और परामर्शदाता संयोगिता मिश्रा के नेतृत्व में एवं जन सहयोग द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें तालाब में अन्य प्रकार के कचरे को श्रमदान के माध्यम से निकलकर बाहर फेंका गया एवं नदी जल संरक्षण, कुआं एवं बावली की साफ-सफाई एवं पुनर्जीवन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई ।
परामर्शदाता संयोगिता मिश्रा एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र नवीन कोरी, राकेश एवं ग्रामवासीयों ने उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया।