Site icon Yashbharat.com

हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से गूंजा सिटी मॉल, फिर 2 थियेटरों में विद्यार्थियों ने देखी ‘हनुमान अंश’महापौर श्रीमती सूरी की पहल पर निगम स्कूलों के विद्यार्थियों को मिला संस्कार, संस्कृति और प्रेरणा से जुड़ा अनूठा अनुभव

Picsart 26 10 08 16 42 57 974

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से गूंजा सिटी मॉल, फिर 2 थियेटरों में विद्यार्थियों ने देखी ‘हनुमान अंश’महापौर श्रीमती सूरी की पहल पर निगम स्कूलों के विद्यार्थियों को मिला संस्कार, संस्कृति और प्रेरणा से जुड़ा अनूठा अनुभव

कटनी (08 अक्टूबर)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम कटनी के निगम स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए गुरुवार को कटनी सिटी मॉल में ‘हनुमान अंश’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा के पाठ से हुई। विद्यार्थियों,शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिसके बाद ‘हनुमान अंश’ फिल्म का प्रदर्शन प्रारंभ हुआ।

 

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की पहल पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार, साहस, सेवा भावना और मानवीय मूल्यों से जोड़ना रहा। हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के बाद फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान हनुमान के आदर्शों, उनके साहस, समर्पण और सकारात्मक सोच से जुड़े संदेशों को समझने का अवसर मिला।

 

🔹फिल्म शुरू होते ही विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

 

सिटी मॉल में फिल्म शुरू होने से पहले ही निगम स्कूलों के विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। 600 से अधिक संख्या में विद्यार्थी अपने शिक्षकों एवं स्कूल स्टाफ के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा के पाठ के बाद जैसे ही फिल्म शुरू हुई, विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ फिल्म का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में अनुशासन, उत्सुकता और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।

 

🔹जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के साथ देखी फिल्म, बढ़ाया उत्साह

 

विशेष स्क्रीनिंग में सम्माननीय एमआईसी सदस्यों सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी मौजूदगी रही। जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के साथ फिल्म का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को यह संदेश भी मिला कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्कार, संस्कृति, अच्छे विचार और मानवीय मूल्यों से जुड़कर ही व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है।

 

🔹सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सकारात्मक सोच को बढ़ावा

 

महापौर श्रीमती सूरी ने बताया कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सदैव सेवा कार्यों के लिए तत्पर रहते हैं और उनके नेतृत्व में सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज निगम स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार, अच्छे विचार एवं मानवीय मूल्यों से जोड़ना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ उनमें सकारात्मक सोच, सेवा भावना और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

कटनी नगर में पहली बार निगम स्कूलों के विद्यार्थियों एवं स्टाफ के लिए इस प्रकार की सामूहिक फिल्म स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से लेकर प्रेरणादायी फिल्म के प्रदर्शन तक पूरा आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।

Exit mobile version