शहर कांग्रेस कमेटी ने केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित आदिवासी एवं किसानो व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण वापस लेने राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन
कटनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित आदिवासी एवं किसान परिवारों के समर्थन में तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण वापस लेने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेसजनों ने कहा कि आदिवासी एवं किसान परिवार लंबे समय से अपने जल, जंगल एवं जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज उठाने वाले नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों, आदिवासियों एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी जी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। यदि शीघ्र उक्त प्रकरण वापस नहीं लिए गए तो जिला कांग्रेस कमेटी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
जिला कांग्रेस अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष अजय कोल ने कहा कि केन-बेतवा परियोजना से आदिवासी परिवारों के सामने जल, जंगल एवं जमीन का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत है और कांग्रेस पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी हुई है।
अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ ग्रामीण अध्यक्ष ओमकार सिंह तेकाम ने कहा कि प्रभावित परिवारों को बिना उचित पुनर्वास एवं मुआवजे के विस्थापन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को आदिवासी एवं किसान परिवारों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना चाहिए।
धरना प्रदर्शन में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष अजय कोल, ग्रामीण अध्यक्ष ओमकार सिंह तेकाम,जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड अमित शुक्ला,पूर्व जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति रंजीत सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आफताब अहमद चोखे भाईजान सेवादल अध्यक्ष मंगल सिंह, संजय गुप्ता श्याम यादव,विकास निगम,रमेश मिश्रा,रमेश अहिरवार विनोद अहिरवार, शैलेश जायसवाल,अंशुल राजपूत,नीरज अहिरवार,शरद खटीक,मनीष पटेल,राम,पवन साहू,हर्षित मिश्रा उपस्थित रहे!

