कटनी। लघु उद्योग भारती जिला कटनी की चारों औद्योगिक क्षेत्र इकाइयों के बीच उद्यमी क्रिकेट कप का आयोजन रविवार को ए.सी.सी. ग्राउंड में किया गया। प्रथम मैच माधव नगर किंग्स और सिटी कैप्टनस के बीच खेला गया। जिसमें सिटी कैप्टनस ने 25 रनों से विजय प्राप्त की। माधव नगर किंग्स के कप्तान सुरेश हिंदूजा एवं चंद्रेश डोडानी, सिटी कैप्टनस के अमित सिंघई एवं पवन राजपाल रहे। इस मैच में बेस्ट बैट्स मैन राहुल रतनानी एवं बेस्ट बॉलर सुभाष पंजाबी रहे।
दूसरा मैच लमतरा रॉयल्स एवं बरगवां वॉरियर्स के बीच हुआ जिसके कैप्टन रॉकी राजपलानी एवं निलेश विश्वकर्मा रहे। लमतरा रॉयल्स ने यह मैच 10 रनों से जीत दर्ज की इस मैच में बेस्ट बैट्समैन निखिल रिजवानी एवं बेस्ट बॉलर रवि रतनानी रहे।
इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी जी एवं महाकौशल संभागीय अध्यक्ष अनिल वासवानी जी के साथ महाकौशल संभागीय सदस्य मुरलीधर रतनानी जी की उपस्थिति दर्ज की गई।
प्रदेशमहामंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस तरह उद्यमी अपने उद्यम को सफल बनाने के लिए पसीना बहाता है। इसी प्रकार आज यह आयोजन देखकर ऐसा लग रहा है, कि उद्यमीयो के शारीरिक एवं मानसिक स्फूर्ति को बनाए रखने के लिए इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए।
इस आयोजन में कमेंट्री बॉक्स पर सुरेश रतनानी, राजकुमार आसरानी, अनिल पंजाबी, नवीन केसरी एवं संजय कोदवानी जी की कमेंट्री पर लोगों ने बहुत ही आनंद लिया। खिलाड़ियों के रूप में मैदान में समीर सेठिया, ईशान जैन, अरविंद मोहनानी, मुकेश पंजवानी, मुकेश मुल्तानी, चंद्र वासवानी, अमित गंगवानी, संजय मोहनानी, मुकेश पंजाबी, राजेश पोपटानी, संजय मेघानी, जैकी कटारिया, नितेश चेलानी, श्रीराम अग्रवाल, विकास पंजवानी, संतोष कंदेले, सच्चानंद, यशकांत अग्रवाल।

