katni
Chitranjan Shail Van: चितरंजन शैल वन शुभारंभ अवसर पर 10 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित

Chitranjan Shail Van: चितरंजन शैल वन शुभारंभ अवसर पर 10 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित। रविवार को आयोजित चितरंजन शैल वन के शुभारंभ के अवसर पर 5 से 10 वर्ष तथा 10 से 15 आयु वर्ग के बच्चों की वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण विषय पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
इसके साथ ही चितरंजन शैल वन की सुंदरता पर आधारित 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों की मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जाकर वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण सहित पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित किया जायेगा।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित चितरंजन शैल वन के शुभारंभ कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों, छात्र छात्राओं सहित मीडिया बंधुओं से पहुंचने की अपील की है।








