चिराग पासवान को मिला ’20 जुलाई तक बम से उड़ाने’ की धमकी, साइबर थाने में FIR दर्ज
चिराग पासवान को मिला '20 जुलाई तक बम से उड़ाने' की धमकी, साइबर थाने में FIR दर्ज
chirag paswan
चिराग पासवान को मिला ’20 जुलाई तक बम से उड़ाने’ की धमकी, साइबर थाने में FIR दर्ज, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। मुख्य प्रवक्ता बिहार प्रदेश राजेश भट्ट ने इसको लेकर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है।
साइबर थाना में दिए गये आवेदन में कहा है कि मेरे नेता लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान की बढ़ती हुई लोकप्रियता से घबराकर आज सोशल मिडिया के माध्यम से टाइगर मेराज इदिसी के नाम से बने इंस्टाग्रामअकाउंट से एक महिला यूट्यूबर पत्रकार के इंस्टा ग्राम अकाउंट पर चिराग पासवान को बम से उड़ाकर जान से मारने की धमकी दी गई है। यह अपराधिक प्रवृति और गैरकानूनी कृत्यों मे संलिप्तता को दर्शाता है। इसलिए इस मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई कर संदिग्ध अपराधी की अविलंब गिरफ्तारी कर उस पर कठोर से कठोर दंड सुनिशचित किया जाय।