Site icon Yashbharat.com

China Shame Shame: मां से तंग बेटे ने उसे जीवित ही दफनाया, तीन दिन बाद बचाई गई बुजुर्ग फिर भी पुकारती रही कि

earthquake china 18 06 2019 m

बीजिंग। चीन के उत्तरी हिस्से में एक बेटे द्वारा मां को जिंदा कब्र में दफन करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने अपनी मां को कब्र में दफना दिया। हालांकि, बाद में महिला को बुरी तरह से डरी-सहमी स्थिति में जीवित सुरक्षित कब्र से निकाल लिया गया। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।

आरोपित व्यक्ति की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति दो मई को अपनी मां को व्हीलचेयर पर लेकर कहीं गया था। जब वह तीन दिन तक नहीं लौटीं तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। यह घटना शांक्सी प्रांत के जिंगबियान काउंटी की है। पुलिस ने 58 साल के आरोपित की पहचान नहीं बताई है। बचाने वाले लोगों ने बताया कि कब्र से निकाले जाने के बाद भी महिला मदद के लिए गुहार लगाती रही।

व्यक्ति की पहचान 58 वर्षीय उप नाम मा के रूप में और महिला की पहचान 79 वर्षीय उपनाम वांग के रूप में हुई है। चाइना डेली समाचार पत्र के मुताबिक, आरोपित व्यक्ति की मां आंशिक रूप से लकवाग्रस्त है और माना जाता है कि बेटा उसकी सेवा करते-करते ऊब गया था। इसी कारण बेटे ने यह अमानवीय और खौफनाक कदम उठाया। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्टों में कहा गया है कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

सरकारी वकील के कार्यालय से जुड़े एक अधिकारी ने घटना की पुष्टि करने के साथ ही जांच जारी रहने की बात कही है। बुजुर्गों की देखभाल को लेकर पूरे चीन में किसी प्रकार की कोई सरकारी व्यवस्था नहीं है। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में तो परिजनों को अपने बुजुर्गों की देखभाल खुद ही करनी पड़ती है। रिपोर्टों के मुताबिक, महिला को अचेत अवस्था में बरामद किया गया। वह मिट्टी से हल्‍का दबी थी। संभवत: इसी वजह से बच गई।

Exit mobile version