Site icon Yashbharat.com

सनशाइन एकेडमी रायवाड़ा के बच्चों को मिला ताइक्वांडो और स्केटिंग का प्रशिक्षण

IMG 20250813 WA0015 1 scaled

कटनी(YASHBHARAT.COM)। आज सनशाइन अकादमी रायबाड़ा के छात्रों को स्केटिंग एवं ताइक्वाडो का प्रशिक्षण दिया गया। तायक्वोंडो एक मार्शल आर्ट है, सभी उम्र के लोगों के लिए आवश्यक है और ये गतिविधियाँ बच्चों की मांसपेशियों की टोन, ताकत, लचीलापन, चपलता, सजगता और सहनशक्ति को बेहतर बनाने में मदद करती है। यह उन्हें तनाव से राहत दिलाने में भी मदद करता है, ठीक वैसे ही जैसे यह वयस्कों के लिए करता है। स्केटिंग पूरे शरीर की कसरत प्रदान करती है जो बच्चों को मांसपेशियों की ताकत, हृदय की सहनशक्ति और चपलता विकसित करने में मदद करती है। सभी शिक्षिको ने बच्चों को ताइक्वांडो और स्केटिंग की बेसिक जानकारी देते हुए उसके सही तरीकों को समझाया l इस आउटडोर एक्टिविटी में बच्चों ने बहुत ही हर्षोल्लाह के साथ भाग लिया और बच्चों ने ताइक्वांडो और स्केटिंग के सभी नियमों को समझा इस अवसर पर स्कूल की निर्देशिका श्रीमति जूही जैन ने कहा कि स्कूलों में मार्शल आर्ट के माध्यम बच्चे अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमता को विकसित करते हैं। इसके साथ ही स्कूल की वाईस प्रिंसिपल श्रीमति शबनम अख्तर ने बच्चों के भविष्य की उज्जवल कामना की l

Exit mobile version