नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में सायना इंटर नेशनल स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम,मार्शल आटर्स गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में कराटे प्रतियोगिता सम्पन्न

नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में सायना इंटर नेशनल स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम,मार्शल आटर्स गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में कराटे प्रतियोगिता सम्पन्
कटनी(YASHBHARAT.COM)। सायना इंटरनेशनल स्कूल कटनी के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में अपना परचम तो लहराते ही हैं साथ ही खेल गतिविधियों में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान निरंतर स्थापित कर रहे हैं। इस कड़ी में विगत दिवस मार्शल आटर्स गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित कराते प्रतियोगिता में सायना के छात्र जय केदार श्रीवास्तव ने अपने कोच प्रताप निषाद के मार्गदर्शन में 14 राज्यों के प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देते हुए रजत पदक एवं कास्य पदक प्राप्त कर सायना का परचम लहराया।
प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में जय केदार को सम्मानित करते हुए सायना के प्राचार्य डाॅ आदित्य कुमार शर्मा ने कहा कि कराटे प्रतियोगिता में पदक हासिल कर छात्र ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ निश्चय और परिश्रम से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। छात्र की इस उपलब्धि के लिए बधाई।
जय की इस सफलता पर सायना की चेयरपर्सन डाॅ. निधि पाठक, सचिव निर्मला सत्येन्द्र पाठक (पूर्व महापौर), विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक (पूर्व राज्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन) मैनेजमेंट रिप्रेजेन्टेटिव मि. ऋषि अरोरा, अभिभावको एवं शिक्षकों ने बधाइयाँ प्रेषित की हैं।








